फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   There is a lot of mess in Venimadhav

वेणीमाधव में गंदगी का अंबार, समस्याएं अपार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of mess in Venimadhav
बागेश्वर के वेणीमाधव वार्ड में सड़क किनारे फैला कूड़ा। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान से सटे नगर पालिका क्षेत्र का वेणीमाधव वार्ड में जगह-जगह कूड़ा तब्दील हो चुका है। इस वार्ड में लगे कूड़ेदानों से रोजाना कूड़ा नहीं उठता है। विकास भवन मार्ग में शिशु मंदिर के पास सड़क किनारे बने कूड़ेदान के पास कूड़ा बिखरा है। इसके अलावा चोक नालियां, संकरे रास्ते, बंदरों का आतंक सहित तमाम परेशानियां हैं जिससे वार्ड वासियों को दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वेणीमाधव वार्ड में जैसे ही पहुंचे तो कूड़े के ढेर पर नजर पड़ी। विकास भवन मार्ग में शिशु मंदिर के पास कूड़ेदान तो लगा है लेकिन वहां से कूड़ा रोजाना नहीं उठता है। इस कारण कूड़ेदान से ज्यादा कूड़ा उसके आसपास बिखरा है। लोगों ने पालिका प्रशासन से सुबह, शाम दो बार कूड़ा उठाने की मांग की। इस वार्ड में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े रहते हैं। सीसी मार्ग काफी संकरे हैं। इसके बावजूद इनमें कई लोग वाहन खड़े कर देते हैं। बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक इतना अधिक है कि छोटे बच्चों का अकेले स्कूल जाना खतरे से खाली नहीं है। नगर पालिका की ओर से कई बंदर पकड़ने के बावजूद लोग निर्भय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियां चोक, रास्तों पर बहता है गंदा पानी
वेणीमाधव वार्ड में कई स्थानों पर नालियां चोक हैं। पानी की निकासी न होने से गंदा पानी सड़कों और रास्तों पर बहता रहता है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्डवासियों ने बंद नालियों को खोलने की मांग की।
××
क्या कहते हैं वार्डवासी
वेणीमाधव वार्ड में पवित्र सरयू नदी बहती है। कई लोग नदी में कूड़ा-करकट डाल रहे हैं। इससे गंदगी फैल रही है। कुछ लोग नदी में कपड़े भी धोते हैं। इससे नदी का पानी दूषित हो रहा है। नदी किनारे अवैध रूप से खनन भी हो रहा है। वार्ड में पेयजल समस्या भी बरकरार है। - नंदकिशोर उपाध्याय, वेणीमाधव वार्ड।
-
वार्ड में बिजली की बड़ी समस्या है। वार्ड के कुछ हिस्से को कपकोट फीडर से जोड़ दिया गया है। इस कारण आए दिन बिजली गुल रहती है। इससे पढ़ाई पर व्यवधान पड़ रहा है। वार्ड में बागेश्वर फीडर से आपूर्ति सप्लाई की जाए ताकि बिजली समस्या से न जूझना पड़े। - लक्ष्मण सिंह कनवाल, वेणीमाधव वार्ड।
-
वार्ड में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदर घरों में घुसने के साथ ही छतों में सुखाने के लिए डाले गए कपड़ों को फाड़ देते हैं। छोटे बच्चों पर भी झपट पड़ते हैं। पेयजल आपूर्ति भी नियमित नहीं होती है। इससे वार्डवासी परेशान हैं। वार्ड की समस्याओं का समाधान किया जाए। - बाला दत्त तिवारी, वेणीमाधव वार्ड।
-
कई स्थानों पर पैदल रास्ते काफी संकरे हैं। रास्ते संकरे होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में कुछ नए हिस्से तो शामिल कर दिए लेकिन उस अनुपात में सुविधाएं नहीं बढ़ायी। इससे परेशानी हो रही है।- बसंत लाल वर्मा, वेणीमाधव वार्ड।

--------------
एक साल के कार्यकाल में 21 लाख रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इसमें सीसी मार्ग, रैलिंग निर्माण, कूड़ेदान आदि बनाए। लोगों की सुविधा के लिए यात्री प्रतीक्षालय भी बनाया है। छह लाख रुपये से जल्द और विकास कार्य कराने हैं। वार्ड वासी अपनी समस्याएं किसी भी समय बेझिझक होकर मुझे बता सकते हैं। समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। वार्ड में प्राथमिकता से विकास कार्य कराएं जाएंगे।- नवीन चंद्र आर्या, सभासद वेणीमाधव वार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed