फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The women's movement at the end of assurance personnel

आश्वासन पर कर्मी की महिलाओं का आंदोलन समाप्त

Tue, 29 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Tue, 29 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
The women's movement at the end of assurance personnel
अनशन - फोटो : अमर उजाला

ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों से मिले आश्वासन पर कर्मी गांव में पिछले 35 दिन से चला आ रहा आंदोलन मंगलवार को समाप्त कर दिया गया। आंदोलनस्थल पंचायत घर में पहुंचकर संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने महिला आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि इस साल दिसंबर तक गांव में बीएसएनएल का टावर लगा दिया जाएगा। 

विज्ञापन

 

इसके अलावा कपकोट-कर्मी सड़क हालत और कलमठों का निर्माण शीघ्र कराने, प्रभावित काश्तकारों को सड़क निर्माण में कटी भूमि का मुआवजा शीघ्र दिलाने, बिजली के अवशेष कामों को पूरा करने के अलावा तोली तोक को भी जोड़ा जाएगा, पेयजल योजना का काम जिला योजना से पूरा कराया जाएगा। आश्वासन से संतुुष्ट होकर महिलाओं ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन पूरे नहीं होने पर फिर से आंदोलित होने की चेतावनी दी। पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल और प्रमुख मनोहर राम ने क्रमिक अनशन पर बैठी महिलाओं में भगवती, भागुली, चंद्रा कर्म्याल, हेमा, मोहनी और मानवती देेवी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। वहां स्वरूप सिंह कर्म्याल, नारायण कर्म्याल आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed