{"_id":"571123974f1c1b650f4a6c17","slug":"the-women-learned-pickles-large-papad-making","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने सीखा अचार, बड़ी,पापड़ बनाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने सीखा अचार, बड़ी,पापड़ बनाना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
मिले प्रमाणपत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नेशनल प्लान ऑफ एक्शन के पोवर्टी एलिवेशन स्कीम में शामा में महिलाओं का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के सहयोग से चली इस कार्यशाला में निर्धन महिलाओं को अचार, बड़ी, पापड़ बनाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
जन मिलन केंद्र शामा में आयोजित कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने महिलाओं से आर्थिक उन्नति के लिए लघु उद्योग लगाने का आह्वान किया। उद्योग विभाग की ओर से महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने की बात कही गई।
विज्ञापन
अधिवक्ता इंद्रा दानू ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी। आरसेटी के निदेशक कश्मीर साहनी ने बैंक की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। अर्द्धविधिक कार्यकर्ता भूपेंद्र ने गरीबों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं के साथ ही गांव के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
विज्ञापन