फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The villagers began to build the bridge shramdan

ग्रामीणों ने श्रमदान कर पुल बनाना किया शुरू

Wed, 13 Jul 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 13 Jul 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
The villagers began to build the bridge shramdan
कपकोट के बेलंग गधेरे में लकड़ी का पुल बनाते लोग - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 वर्ष 2012 में नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार के बेलंग नाले में आई बाढ़ में गांव की पैदल पुलिया बह गई थी। गधेेरे के तेज बहाव से दिवंगत कांति बल्लभ जोशी का गौशाला और शौचालय बह गया था। आसपास के हिस्सों में भारी भूकटाव हो गया था। पुल बहने से बरसात में ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया था।

बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाते हैं। ग्रामीण शासन प्रशासन से कई बार पुलिया के पुनर्निर्माण और गधेरे से हो रहे कटाव रोकने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी आज तक किसी ने भी नहीं सुनी। ग्रामीणों ने अब गधेरे के ऊपर लकड़ी के कामचलाऊ पुल का निर्माण करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


केवलानंद मिश्रा, प्रयाग दत्त, गिरीश, केदार दत्त जोशी, कैलाश, पूरन और कृष्णानंद जोशी ने कहा कि जो सरकार एक छोटी सी पैदल पुलिया नहीं बना सकती है उससे विकास की उम्मीद करना गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed