फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The town of Almora resounded with chants of 'Bharat Mata Ki Jai'.

Bageshwar News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी जिला लाइब्रेरी, डिजिटलीकरण पर जोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
The town of Almora resounded with chants of 'Bharat Mata Ki Jai'.
बागेश्वर। जिला पुस्तकालय को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस कर विद्यार्थियों के अनुकूल बनाया जाएगा। डीएम अपूर्वा पांडे ने कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जिला पुस्तकालय के कायाकल्प, भवन की मरम्मत और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम पांडेय ने पुस्तकालय परिसर में वातानुकूलित व्यवस्था, उच्च क्षमता वाला वाई-फाई, पर्याप्त चार्जिंग प्वाइंट्स और बेहतर लाइटिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन में टाइलिंग और आवश्यक मरम्मत कराने के साथ उपलब्ध स्थान का सही नियोजन कर सीटिंग कैपेसिटी बढ़ाने पर बल दिया ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को शांत और सुविधाजनक माहौल मिल सके। उन्होंने पुस्तकालय के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण से संबंधित सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई आर चंद्रा, प्रभारी सीईओ आशाराम और लाइब्रेरियन भुवन जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed