{"_id":"5781ee6b4f1c1bee067fa29c","slug":"the-tour-of-the-disaster-hit-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता बलवंत भौर्याल के नेतृत्व में आपदा प्रभावित महरगाड़, रामगंगा घाटी के गांवों का भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया। उन्होंने खस्ताहाल सड़कों पर गंभीर चिंता जताई। कार्यकर्ताओं ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप मढ़ा। प्रभावितों को मिल रहे मुआवजे की राशि को नाकाफी बताया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने कहा कि आपदा प्रभावित खड़लेख-भनार सड़क की हालत खस्ता है। सड़क के टूटे किनारे, मलबा दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। भनार गांव के धारकुड़ा में मलबा भरा है। एससी बाहुल्य घटबगड़ महरगाड़ नदी से खतरा बना है। भनार-नामती चेटाबगड़ सड़क के किमी 13, 14 में बरमाढ़ गधेरे में पुल के पास कैंच से खेतों में मलबा आ रहा है।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई की भनार-चेटाबगड़ सड़क में घटिया काम हो रहा है। किमी 12 में सज्जन सिंह, रतन सिंह, देव सिंह, पूरन सिंह, धन सिंह के मकानों को खतरा बना है। भयभीत ग्रामीण घर छोड़ने को मजबूर हैं। किमी 10 में सड़क बंद पड़ी है। माजखेत क्षेत्र के गांवों का एक-दूसरे से संपर्क कटा है। लीती-रिठकुला सड़क में डामरीकरण आदि कार्य मानकों के अनुसार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
किमी तीन में कलमठ से मकानों को खतरा है। ग्रामीण कलमठ को बंद करके दूसरे कलमठों को खोलने की मांग कर रहे हैं। शामा-रमाड़ी-तेजम सड़क एडीबी के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। सड़क की दीवारें कई जगह टूट गई हैं।
पिछले दिनों किया गया डामरीकरण कई जगह उखड़ चुका है। सड़क बंद होने के कारण लोग परेशान हैं। भ्रमण में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व प्रधान कुंदन कोरंगा, भगवती प्रसाद पाठक, गोविंद कोरंगा, दरबान सिंह, हीरा सिंह आदि थे।