{"_id":"6988d50bf402ac911502da0e","slug":"the-sky-of-kapkot-was-filled-with-rainbow-colored-umbrellas-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122154-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सतरंगी छतरियों से गुलजार हुआ कपकोट का आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सतरंगी छतरियों से गुलजार हुआ कपकोट का आसमान
Sun, 08 Feb 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के जालेख से उड़ान भरकर जब देश के विभिन्न कोनों से आए पैराग्लाइडर आसमान में ऊंचे उठे तो नजारा देखते ही बनता था। राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। 64 प्रतिभागियों ने अपने शानदार कौशल और सटीक लैंडिंग के साथ दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। इस आयोजन ने कपकोट को देश के एडवेंचर टूरिज्म मैप पर मजबूती से स्थापित कर दिया है।
दर्शकों की भीड़ से बना उत्सव जैसा माहौल जालेख से उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडरों की रंग-बिरंगी छतरियों से कपकोट का आसमान सजा नजर आया। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में डूबा रहा। पर्यटन विभाग के अनुसार, इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजनों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। प्रतियोगिता के लिए कुल 92 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 78 ने मुख्य स्पर्धा में हिस्सा लिया। चुनौतीपूर्ण हवाओं के बीच 55 पायलटों ने चारों राउंड सफलतापूर्वक पूरे किए। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी बारीकियों और सुरक्षा संबंधी विशेष मार्गदर्शन भी दिया गया। सोमवार को फ्री फ्लाइंग के रोमांच के साथ विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।