फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Snowstorm blocks the path of 16 climbers in koapkot

बागेश्वर: 52 घंटे के बर्फीले तूफान ने रोकी 16 पर्वतारोहियों की राह, सभी सकुशल लौटे; 10 फीट बर्फ में दबा सामान

Sat, 03 Oct 2026 12:22 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Sat, 03 Oct 2026 12:22 PM IST
सार

पिंडारी ग्लेशियर को जोहार वैली से जोड़ने के उद्देश्य से निकले देवभूमि एडवेंचर के 16 सदस्यीय पर्वतारोही दल को भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते बीच रास्ते से लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Snowstorm blocks the path of 16 climbers in koapkot
कपकोट के पिंडारी से वापस लौटा दल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिंडारी ग्लेशियर को जोहार वैली से जोड़ने के उद्देश्य से निकले पर्वतारोहियों को अपना अभियान भारी बर्फबारी के कारण रोकना पड़ा। देवभूमि एडवेंचर के 16 सदस्यीय दल को खराब मौसम के चलते बीच रास्ते से लौटना पड़ा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 16 सदस्यों का दल 21 सितंबर को खाती से रवाना हुआ था। 24 सितंबर को पूरी टीम एडवांस बेस कैंप पहुंच गई। 25 सितंबर को की रात करीब आठ बजे शुरू हुई बर्फबारी और तेज तूफान लगातार करीब 52 घंटे तक जारी रहा। विषम परिस्थितियों को देखते हुए दल शुक्रवार को वाछम-दऊ-जैकुनि तक लौटा। अभियान के नेतृत्वकर्ता दिनेश सिंह दानू ने बताया कि यह उनके लिए यह सातवां ट्रेल पास अभियान था।

विज्ञापन

करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर मौसम खराब होने के कारण आगे बढ़ना जोखिम भरा हो गया। करीब 200 मीटर ऊंची रॉक वॉल पर रस्सियों के सहारे रास्ता भी तैयार किया, लगातार बर्फबारी के कारण अभियान का लगभग पूरा सामान 10 फीट बर्फ के नीचे दब गया। इसके कारण दल ने अभियान रोककर सुरक्षित वापसी का निर्णय लिया। कहा कि भविष्य में भविष्य में ट्रैक को पूरा करने के प्रयास किए जाएगा। इस दौरान बंगलौर के अरुण जोशी, पटना के मृगंग, दिल्ली के नंद किशोर और कोलकाता के अजोय चक्रवर्ती, संदीप व प्रशांत आदि उनके साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed