फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The session begins, but the bags are empty, not even half the books demanded have arrived.

Bageshwar News: सत्र शुरू, पर बस्ते खाली, मांग के मुकाबले आधी किताबें भी नहीं पहुंचीं

Tue, 14 Apr 2026 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 14 Apr 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
The session begins, but the bags are empty, not even half the books demanded have arrived.

विज्ञापन

बागेश्वर। जिले के सरकारी स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू हुए पखवाड़ा बीत चुका है, लेकिन छात्र-छात्राओं के हाथों में अब तक पूरी किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। जिले में किताबों की आपूर्ति की रफ्तार इतनी धीमी है कि कुल मांग के सापेक्ष आधे से भी कम पुस्तकें विभाग को प्राप्त हुई हैं। सबसे बुरा हाल माध्यमिक कक्षाओं का है, जहां कक्षा नौ और 10 के छात्र मुख्य विषयों की किताबों के लिए भटक रहे हैं।
शिक्षा विभाग से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक जिले में कक्षा एक से आठ तक की कुल 93,466 किताबों की मांग के मुकाबले अब तक केवल 46,066 पुस्तकें ही जिले को मिली हैं। कक्षा नौ से 12 तक 1,20,534 किताबों की जरूरत है, लेकिन जिले में अभी मात्र 32,735 किताबें ही पहुंची है। विभाग के अनुसार कक्षा 10 के छात्रों को अब तक केवल पांच विषयों की किताबें मिल सकी हैं, कक्षा नौ के छात्र सबसे ज्यादा मार झेल रहे हैं, जिन्हें केवल दो विषयों की ही पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। शेष विषयों की पढ़ाई के लिए छात्र पुरानी किताबों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन



जिले को फर्म के माध्यम से पुस्तकों की खेप मिल रही है, लेकिन आपूर्ति अभी मांग के अनुरूप कम है। विशेष रूप से कक्षा नौ में दो और कक्षा 10 में पांच विषयों की ही पुस्तकें अब तक प्राप्त हुई हैं। शेष पुस्तकों के लिए फर्म को निर्देश जारी किए गए हैं। हमारी कोशिश है कि इसी सप्ताह शेष स्टॉक प्राप्त कर उसे तत्काल स्कूलों तक पहुंचा दिया जाए, ताकि बोर्ड और गृह परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों को कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


......विनय कुमार, सीईओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed