{"_id":"68cef4aca6454f735809de3b","slug":"the-roof-of-a-house-collapsed-in-mankot-and-the-family-narrowly-escaped-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118682-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मनकोट में मकान की पाल गिरी, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मनकोट में मकान की पाल गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
बागेश्वर। विकासखंड के मनकोट में एक मकान की पाल गिरने से दंपती और युवती बाल-बाल बचे। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूरन चंद्र पुत्र हरि बल्लभ का परिवार दो मंजिला पत्थर वाले मकान में रहता है। शनिवार को उनके मकान के भीतर की पाल (फर्श) अचानक भूतल पर गिर गई। घटना में पूरन चंद्र (70), उनकी पत्नी देवकी देवी (65) और गीतांजलि (21) घायल हो गए। तीनों को 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। डॉ. साक्षी ने तीनों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि तीनों को हल्की चोट लगी है।
एक मकान क्षतिग्रस्त, पांच सड़क बंद
बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर जारी है। ग्रामीण अंचलों में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को भी शाम के समय जिला मुख्यालय समेत कपकोट और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश के दौरान नुकसान होने का सिलसिला भी जारी है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों की बारिश में पार्वती देवी पत्नी भुवन चंद्र निवासी बैड़ामझेड़ा का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। वर्तमान में हरिनगरी-पय्यां-दाबूहड़ाप, ढोक्टीगांव, काफलीकमेड़ा, बदियाकोट-कुंवारी और धरमघर-माजखेत सड़क पर यातायात बाधित है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है।