फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The road to becoming a demonstration by angry villagers

सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 12 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
The road to becoming a demonstration by angry villagers
बागेश्वर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) के तहत स्वीकृत दांणूछीना, लोब-बेहरगांव- बक्सरझूना मोटर मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। इससे नाराज क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने 15 दिन के भीतर सड़क के मामले में उचित कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन


बेहरगांव के ग्राम प्रधान नाथ लाल टम्टा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे क्षेत्रवासियों ने कहा कि एससीपी के तहत दांणूछीना, लोब, बेहरगांव-बक्सरझूना मोटर मार्ग वर्षों पूर्व स्वीकृत हो गया था। कहा कि लोनिवि ने दाणूछीना से एक किमी के बाद सड़क को घुमाकर लोब तक सड़क बनाकर बेहरगांव को सड़क सुविधा से वंचित रख दिया।
विज्ञापन

 

 कहा कि बेहरगांव से बक्सरझूना मोटर मार्ग दो वर्ष पूर्व स्वीकृत किया गया, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। उन्होंने जिला योजना से एक किमी सड़क का निर्माण शुरू न होने पर भी नाराजगी जताइ कहा कि यदि बेहरगांव तक सड़क निर्माण को लेकर शीघ्र उचित पहल नहीं की गई तो 15 दिन बाद आमरण अनशन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में ओमप्रकाश टम्टा, मोहन लाल, सतीश कुमार, राजेश टम्टा, दिनेश कुमार, महेश चंद्र टम्टा आदि ग्रामीण शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed