फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The results of the Zilla Panchayat seat are again in favor of the BJP in bageshwar

जिला पंचायत सीट: भाजपा ने बागेश्वर विकासखंड से दो, गरुड़ से चार और कपकोट से तीन सीटें जीती

Sat, 02 Aug 2025 02:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Aug 2025 02:44 PM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना देर रात पूरी हुई। जिला पंचायत सीट के परिणाम फिर भाजपा के पक्ष में गए हैं। जिले की 18 सीटों पर हुए चुनाव में आठ भाजपा के पक्ष में गई हैं। चौंरा सीट पार्टी ने निर्विरोध जीती है।

विज्ञापन
The results of the Zilla Panchayat seat are again in favor of the BJP in bageshwar
bjp flag

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना देर रात पूरी हुई। जिला पंचायत सीट के परिणाम फिर भाजपा के पक्ष में गए हैं। जिले की 18 सीटों पर हुए चुनाव में आठ भाजपा के पक्ष में गई हैं। चौंरा सीट पार्टी ने निर्विरोध जीती है। कांग्रेस ने छह सीटें अपने नाम की है। चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन

सात जिला पंचायत सीट पर निवर्तमान जिपं उपाध्यक्ष और निर्दलीय प्रत्याशी नवीन परिहार ने भाजपा के डॉ. राजेंद्र परिहार को पराजित कर दोबारा जिपं सदस्य पद पर जीत हासिल की। करासीबूंगा सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र सिंह ने निर्दलीय ठाकुर सिंह रौतेला को पराजित किया। इस सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर रही।

विज्ञापन

असों सीट पर निर्दलीय कुंदन राम ने भाजपा के महेंद्र प्रसाद को हराया। भैरूचौबट्टा सीट पर भाजपा की हेमलता ने कांग्रेस की पूजा आर्या को हराकर जीत दर्ज की। भाजपा की बसंती देव वाछम सीट से तुलसी देवी को हराकर दोबारा जिपं सदस्य बनी हैं। शामा सीट से निर्दलीय विजया कोरंगा ने भाजपा की चंपा कोरंगा को परास्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिमगढ़ी सीट पर भाजपा की ज्योति राठौर ने निर्दलीय शीला साह को हराया। बड़ेत सीट से कांग्रेस के सुंदर सिंह ने भाजपा के सुरेश कांडपाल को हराकर जीत हासिल की। नान कन्यालीकोट से कांग्रेस के बलवंत राम ने भाजपा के कुशी राम को पराजित किया। दुदिला से भाजपा के जनार्दन लोहनी ने शंकर दत्त को हराया और दूसरी बार जिपं सदस्य बने हैं। अणा सीट से निर्दलीय भाष्कर बोरा ने भाजपा के सुंदर सिंह को हराया। कौसानी सीट पर कांग्रेस के बलवंत सिंह नेगी ने निर्दलीय रविंद्र सिंह गढि़या को पराजित किया। भाजपा इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही।


विजेताओं को मिले मत

नवीन परिहार - 3072

राजेंद्र सिंह - 1995

कुंदन राम - 2083

हेमलता - 2753

बसंती देव - 3279

विजया कोरंगा - 3678

ज्योति राठौर - 3178

सुंदर सिंह - 3608

बलवंत राम 3733

जर्नादन लोहनी - 2178

भाष्कर सिंह बोरा - 2724

बलवंत सिंह नेगी - 2073

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed