Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The repair of the Kulagad Bailey Bridge will now take place on November 30

पिथौरागढ़: कुलागाड़ बेली ब्रिज की मरम्मत अब 30 नवंबर को होगी, श्यांग शै पूजा के चलते बदली तारीख

Sun, 22 Nov 2026 02:40 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 22 Nov 2026 02:40 PM IST
सार

चौंदास घाटी में श्यांग शै पूजा के चलते कुलागाड़ बेली ब्रिज की मरम्मत की तारीख बदल दी गई है। पहले 23 नवंबर को प्रस्तावित मरम्मत कार्य अब 30 नवंबर को किया जाएगा।

विज्ञापन
The repair of the Kulagad Bailey Bridge will now take place on November 30
कुलागाड़ बेली ब्रिज। - फोटो : संवाद

विस्तार

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुलागाड़ में बेली ब्रिज की मरम्मत का कार्य अब सोमवार 23 नवंबर की बजाय 30 नवंबर को किया जाएगा। चौंदास घाटी में 24-25 नवंबर को श्यांग शै पूजा के मद्देनजर उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने बीआरओ को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मरम्मत कार्य जरूरी बताते हुए बीआरओ ने प्रशासन से 23 नवंबर को आदि कैलाश मार्ग पर पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक यातायात बंद रखवाने का अनुरोध किया था। इस पर प्रशासन निर्देश जारी कर दिए थे। इधर रं कल्याण संस्था धारचूला के अध्यक्ष प्रकाश सिंह गुंज्याल ने रविवार को प्रशासन बताया कि 24-25 नवंबर को पूरी चौंदास घाटी में श्यांग शै पूजा तिलथिन-सोसा में संपन्न होनी है, जिसमें शामिल होने के लिए भारी संख्या में क्षेत्रवासी जाते हैं। इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उन्होंने पुल की मरम्मत 23 की बजाय 25 नवंबर के बाद अन्य किसी अन्य दिन करने की मांग की। इस निवेदन के बाद एसडीएम ने बीआरओ को 30 नवंबर को बेली ब्रिज की मरम्मत करने का दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन



कुलागाड़ में अब तक पांच पुल हो चुके ध्वस्त
कुलागाड़ में बना बेली ब्रिज टनकपुर-तवाघाट नेशनल हाईवे का हिस्सा है। ये पुल दारमा, चौदास और व्यास घाटी को जोड़ता है। साथ ही आदि कैलाश, पंचाचूली और नारायण आश्रम जाने वाले यात्री इसी पुल से होकर जाते हैं। कुलागाड़ में 1991 से 2026 तक मानसून काल के दौरान चार बेली ब्रिज और एक आरसीसी पुल ध्वस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed