फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The recommendation sent to the rebels, including the suspension of Bhupesh

भूपेश सहित अन्य बागियों के निलंबन की संस्तुति भेजी

Sun, 22 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 22 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
The recommendation sent to the rebels, including the suspension of Bhupesh
बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी से बगावत करने वाले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेश उपाध्याय और जिला महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय सहित चार पदाधिकारियों के निलंबन की संस्तुति प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी है। जबकि बागियों के साथ रहे जिला महामंत्री मथुरा प्रसाद को पार्टी में वापस ले लिया गया है।

 मालूम हो कि टिकट बंटवारे से नाराज होकर भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट के नेतृत्व में पूरी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था। उमा बिष्ट कपकोट सीट से भूपेश उपाध्याय के लिए टिकट की मांग कर रही थीं। बगावत करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


रविवार को जिलाध्यक्ष ने बागेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेश उपाध्याय, जिला महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, नवीन रावल, देवेंद्र गोस्वामी के निलंबन की संस्तुति प्रदेश कार्यकारिणी को भेज दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के पार्टी विरोधी गतिविधि करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चंदन दास, बलवंत भौर्याल, राम सिंह कोरंगा, सुबोध लाल साह, सुरेश कांडपाल, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed