फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The purpose of legal camps is to provide free justice to poor people

विधिक शिविरों का उद्देश्य गरीब लोगों को निशुल्क न्याय दिलाना 

Sat, 04 Nov 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 04 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
The purpose of legal camps is to provide free justice to poor people
फरसाली शिविर में पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शर्मा।  - फोटो : amar ujala

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कपकोट ब्लॉक के जनता इंटर कॉलेज फरसाली में विधिक सेवा एवं बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायमूर्ति राजीव शर्मा ने कहा कि विधिक सेवा शिविरों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य निर्बल वर्ग के लोगों को निशुल्क अधिवक्ता के माध्यम से न्याय दिलाना है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन संबंधी योजनाओं के 26 आवेदन पत्र वितरित किए और 28 आधार कार्ड जमा कराए गए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छह नवंबर से प्रत्येक जिले में लोक अदालतों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से लोक अदालतों का फायदा उठाने की अपील की। न्यायाधीश शर्मा ने अभिभावकों का आह्वान किया बच्चों को अच्छी राह पर चलने के लिए प्रेरित करें और उन्हें नशे की ओर न जाने दें। उन्होंने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए बाल विवाह, बाल मजदूरी एवं दहेज प्रथा को खत्म करने की बात कही। जिले को स्वच्छता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खुशी जताते हुए डीएम को बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय के गरीब बच्चों के सहायतार्थ 10 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रधानाचार्य को दी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रशांत कुमार जोशी, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष घनश्याम जोशी, एड. गोविंद भंडारी ने कानूनी जानकारी दी। डीएम रंजना ने कहा कि जिसे आंखों की परेशानी है, उनके लिए मिशन ज्योति कार्यक्रम लांच किया गया है। इसके तहत नवंबर के अंत से दिसंबर तक जिले के विभिन्न स्थानों में शिविर लगाए जाएंगे। न्यायमूर्ति राजीव शर्मा ने डीएम रंजना और जिला जज हीरा सिंह बोनाल के साथ विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पूर्व न्यायाधीश राजीव शर्मा का छात्राओं ने कलश यात्रा के साथ भव्य स्वागत किया। न्यायमूर्ति की पत्नी रीता शर्मा को जिला विधिक सेवा की सचिव ज्योत्स्ना ने बुके देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने स्वागत गीत सहित तमाम मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। न्यायमूर्ति शर्मा ने कपकोट वन विभाग विश्राम गृह में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में एसपी मुकेश कुमार, एडीजे शमशेर अली, सीजेएम राकेश कुमार सिंह, एड. सुरेश कांडपाल, बीबी पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed