फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The playing field needs to Kmsyargati

कमस्यारघाटी को खेल मैदान की दरकार

Thu, 21 May 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर Updated Thu, 21 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
The playing field needs to Kmsyargati

कमस्यारघाटी के बच्चों के लिए खेल स्टेडियम भी नसीब नहीं है। खेल मैदान न होने के कारण क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं नहीं निखर पा रही हैं जबकि  इसके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पीएस डसीला स्मारक राइंका देवतोली का खेल मैदान मुफीद है। गुस्साए लोगोें ने मैदान को स्टेडियम बनाने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कांडा तहसील के कमस्यारघाटी की आबादी 20 हजार से भी अधिक है। इस क्षेत्र में 18 से अधिक प्राइमरी, जूनियर, माध्यमिक स्कूल हैं। सरकारी उपेक्षा के कारण क्षेत्र में एक अदद भी खेल स्टेडियम नहीं है। ढंग का खेल मैदान न होने के कारण बच्चों को खेतों में खेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र में की खेल प्रतिभाएं प्रांतीय प्रतियोगिताओं में पिछड़ रहे हैं। लोगों को आशा थी कि सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पीएस डसीला स्मारक राइंका देवतोली के मैदान को स्टेडियम का रूप दे देगी लेकिन पृथक राज्य बनने के 14 साल बाद भी यह मैदान उपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा दीवार न होने के कारण मैदान के किनारे टूटते जा रहे हैं जबकि कुछ लोग अतिक्रमण भी कर रहे हैं। बरसात में भूकटाव भी हो रहा है। जनवरी में जिला पंचायत की ओर से मैदान को समतल करने का प्रयास किया गया लेकिन विस्तार के लिए कुछ भी नहीं हुआ है।

हेलीकाप्टर चुनाव प्रचार आदि गतिविधियों के दौरान इसी मैदान में राजनेताओं के उतरते हैं लेकिन मैदान को स्टेडियम का रूप देने की कोई योजना नहीं बन सकी। क्षेत्र के लोगों ने शासन, प्रशासन से मैदान को स्टेडियम का रूप देने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की।


इनमें राइंका देवतोली अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष मेहश राठौर, कमस्यार विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश उप्रेती, बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, अनिल रौतेला, बालीवाल खिलाड़ी सूरज कुमार दास, मनोज राठौर आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed