फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The picture has not changed in six months

छह माह में भी नहीं बदली तस्वीर

Tue, 19 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर Updated Tue, 19 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
The picture has not changed in six months
सूपी को सांसद आदर्श गांव को तमगा मिले छह माह पूरे हो गए हैं, लेकिन धरातल पर किसी तरह का काम नहीं दिखाई दे रहा। न गांव में पानी की व्यवस्था हुई, न सड़कों का डामरीकरण।
विज्ञापन


स्कूलों में शिक्षकों और मोबाइल टावर के सिग्नल की बात करना तो बेमानी ही है। इसके बावजूद अफसरों का दावा है कि विकास का खाका तैयार है, जल्द गांव की तस्वीर बदली नजर आएगी।

विज्ञापन


सूपी गांव को 15 नवंबर को सांसद आदर्श गांव का ओहदा मिला था। इससे ग्रामीणों में विकास की नई उम्मीद जगी थी। नोडल अधिकारी डीएम भूपाल सिंह मनराल के निर्देश पर 17 विभागों ने विकास का खाका खींचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विभाग ने किसानों को अखरोट, आड़ू के एक हजार पौधे, पशुपालन विभाग ने लाभार्थियों में सात हजार मुर्गियां, जाली, चारे का वितरण किया है। पर्यटन विभाग ने धाकुड़ी, कौतेला के सैर को जाने वाले पर्यटकों के रात्रि विश्राम की सुविधा के लिए पांच हट स्वीकृत किए हैं।


ग्राम्या के तहत पॉलीहाउस, पशु शेड वितरण, भूमि जल संरक्षण, वानिकी के क्षेत्र में काम शुरू हो गया है। गांव की सिंचाई गूल सूखी है तो, आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का निर्माण नहीं हो सका है। प्राइमरी से लेकर इंटर तक के स्कूल/कालेजों में प्रधानाचार्य, शिक्षकों की कमी है। कई सार्वजनिक स्टेंड पोस्ट में पानी न आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed