{"_id":"58cec4c54f1c1be7431a19a4","slug":"the-municipality-will-build-house-on-sariyu-gomti-sangam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू-गोमती संगम पर पालिका क्रियाघर बनाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू-गोमती संगम पर पालिका क्रियाघर बनाएगी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
क्रियाघर के लिए स्थान चयनित करती पालिकाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। सरयू-गोमती संगम स्थल पर क्रियाकर्म स्थल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष ने मंदिर कमेटी और व्यापारियों के साथ क्रियाघर के लिए जगह देखी।
बागेश्वर के सरयू-गोमती संगम स्थल पर शव दाह होते हैं, लेकिन यहां पर क्रियाकर्म के लिए अभी तक पक्का शेड नहीं है। बरसात और तेज धूप में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए नगरपालिका ने सरयू-गोमती संगम स्थल पर जगह चयनित कर क्रियाकर्म स्थल का निर्माण करने का निर्णय लिया है।
नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने व्यापारियों और बागनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल देखे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही क्रियाघर का निर्माण किया जाएगा। कहा कि नदीगांव में गोमती नदी के किनारे रैन बसेरे का निर्माण भी शुरू कर दिया है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, नंदी रावल, भगत रावल, उमेश साह, प्रकाश साह, नंदी परिहार, तारा साह आदि थे। ब्यूरो