{"_id":"1f83072d34c9d758e2ce75fa97f3612c","slug":"the-movement-alert-to-problems-pothing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिंग की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथिंग की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
कपकोट ब्लॉक में पोथिंग गांव की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने 15 दिसंबर से आंदोलन करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में पोथिंग स्थित राजकीय हाईस्कूल का उच्चीकरण करने, स्टाफ नियुक्त करने, भटोड़ा-उच्छात सड़क की मरम्मत करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नियुक्त करने, सुकुडा तालाब को पर्यटन से जोड़ने, खेल मैदान बनाने, भटोड़ा से शोभाकुंड तक सड़क बनाने, शोभा कुंड में हाईस्कूल की कक्षाएं खोलने, तोली-सुलमति, जगथाना- सुकुंडा, पुड़कुनी-छिपिला, छोया-पोथिंग आदि सड़कों का निर्माण करने, चिरपतकोट मंदिर तक पानी पहुंचाने, चीराबगड़-पोथिंग मार्ग का डामरीकरण करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने विभागों पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। प्रधान चंपा देवी ने कहा है कि 15 दिसंबर तक सभी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन