{"_id":"5717b5494f1c1bb8628b479f","slug":"the-model-of-land-donated-to-the-school-pinglon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूल पिंगलों को दान की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूल पिंगलों को दान की जमीन
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल स्कूल पिंगलों में बढ़ती छात्र संख्या और स्कूल में छह विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती से प्रभावित होकर पिंगलों की एक महिला ने स्कूल को अपनी पांच नाली जमीन दान की है। राजकीय प्राथमिक मॉडल स्कूल पिंगलों में छात्र संख्या नये शिक्षा सत्र में 40 से बढ़कर 193 पहुंचने पर स्कूल में जगह की कमी को देख पिंगलों की गोविंदी पत्नी स्व. प्रेमनाथ ने स्कूल से लगी अपनी पांच नाली जमीन गत दिवस स्कूल को दान में दी।
विज्ञापन
गोविंदी देवी द्वारा स्कूल को जमीन दान करने पर स्कूल प्रबंधन समिति ने एक समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने जिपं से स्कूल में बनने वाले भवन में आने वाले खर्च को वहन करने की घोषणा की। क्षेपं सदस्य रौल्याणा रंजीत डसीला ने स्कूल के सभी बच्चों को निशुल्क कॉपियां वितरित कीं।
विज्ञापन
एलआईसी के अभिकर्ता हिमांशु तिवारी ने स्कूल को एक वाटर फिल्टर भेंट किया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के चुनाव के तहत ग्राम प्रधान दीनानाथ को अध्यक्ष, संगीता को उपाध्यक्ष, भोजनमाता के लिए दीपा देवी चुनी गईं। वहां जिपं सदस्य नंदी भंडारी, बीडीओ चंदन गिरी, बलवंत सिंह, नंदन सिंह, जसपाल सिंह, नीमा, प्रेम सिंह, नरेंद्र, मुन्नी, हरीश सिंह, रमेश जोशी, सुशीला तिवारी, चंद्रशेखर बिष्ट, हरेंद्र रावत, हेम लता आदि थे।
विज्ञापन