फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The helicopter was brought to the patient 

मरीज लेने आया था हेलीकॉप्टर

Tue, 05 Mar 2019 12:14 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 05 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
The helicopter was brought to the patient 
बागेश्वर पीजी मैदान में रविवार को उतरा हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला
बीडी पांडे डिग्री कॉलेज के मैदान में बिना अनुमति के चॉपर मरीज को लेने के लिए आया था। चॉपर को उतारने पर कंपनी ने 40 हजार रुपये की फीस जमा की। साथ ही लैंडिंग और उड़ान भरने की कागजी औपचारिकताएं भी पूरी की। इसके बाद दोपहर को दो बजे चॉपर ने उड़ान भरी। 
विज्ञापन


रविवार शाम करीब पांच बजे बजे कालेज के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी। इसी बीच अचानक आर्यन कंपनी का एक चॉपर मैदान में उतर गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। बिना अनुमति हेलीकॉप्टर उतारने पर प्रशासन ने उड़ान भरने पर रोक लगा दी थी। सोमवार को कंपनी ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी की। 
विज्ञापन


साथ ही यह भी जानकारी मिली कि किसी मरीज को लेने के लिए चॉपर आया था। बाद में कंपनी ने चॉपर की लैंडिंग और उड़ान भरने के दौरान करीब 40 हजार फीस जमा की। इसके बाद प्रशासन ने उड़ान भरने की अनुमति दे दी। एसडीएम जयवर्धन  शर्मा ने बताया कि कंपनी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कीं और इसके बाद चॉपर को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एडवोकेट बसपा नेता सुंदर सिंह धौनी के परिचित को लेने के लिए यह चॉपर आया था। सुंदर धौनी ने भी इसकी पुष्टि की है। बताया यह भी जा रहा है कि मायावती के पीए के ससुर को लेने आया था लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed