फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The funeral of Griff's jawan took place in a hot environment

ग्रिफ के जवान का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
The funeral of Griff's jawan took place in a hot environment
कपकोट में ग्रिफ के जवान के अंतिम संस्कार में सलामी देने को तैयार सैन्य टुकुड़ी। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हुए ग्रिफ के जवानमदन मोहन तिरुवा को सशस्त्र सैनिकों ने सलामी के साथ अंतिम विदाई दी। सरयू-खीरगंगा नदी के तट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। भतीजे गणेश तिरुवा और राजेंद्र तिरुवा ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

अरुणांचल प्रदेश में तैनात ग्रिफ के जवान मदन मोहन तिरुवा जेसीबी चालक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को ड्यूटी के दौरान पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से वह हादसे का शिकार हो गए थे। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर वार्ड नंबर दो स्थित उनके आवास पर लाया गया। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना प्रकट करने के लिए पहुंचे। देशभक्ति के नारों के बीच उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। नगर क्षेत्र के तमाम लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सरयू-खीरगंगा नदी के तट पर थानाध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में ग्रिफ के सशस्त्र जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में भाजपा नेता बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी, सभासद तनुज तिरुवा, राजेंद्र प्रसाद, पूर्व ग्राम प्रधान गणेश उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इधर, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी आदि ने भी जवान के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी हुई बदहवास
बागेश्वर। ग्रिफ के जवान अपने साथी की पार्थिव देह लेकर शनिवार की सुबह जैसे उनके आवास पर पहुंचे। सभी की आंखों से अश्रुधारा बह निकली। जवान की पत्नी नीतू तिरुवा अपने पति के शव से लिपटकर बिलख पड़ी और बदहवास सी हो गईं। इस दौरान वहां मौजूद हर किसी की आंख भर आई। जवान की तीनों बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार वालों ने किसी तरह से उसकी पत्नी को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक जवान तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

मदन मोहन तिरुवा। फाइल फोटो

मदन मोहन तिरुवा। फाइल फोटो- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed