{"_id":"662fdc821f84051ef40d8caf","slug":"the-first-batch-of-books-arrived-a-month-after-the-start-of-the-education-session-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-106147-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शिक्षा सत्र शुरू होने के एक माह बाद आई किताबों की पहली खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शिक्षा सत्र शुरू होने के एक माह बाद आई किताबों की पहली खेप
Mon, 29 Apr 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नए शिक्षा सत्र के शुरुआती माह में सरकारी विद्यालयों में निशुल्क मिलने वाली पुस्तकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन कक्षाओं के सभी विषयों की पुस्तकें जिले में पहुंच चुकी हैं। बाकी कक्षाओं की पुस्तकों के पहुंचने का इंतजार है।
एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरूआत हो जाती है, हालांकि विद्यार्थियों को नई कक्षा की पुस्तकों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस बार भी हालात अन्य वर्षों से अलग नहीं हैं। जिले से प्रारंभिक शिक्षा यानि एक से आठ तक की कक्षाओं के लिए 1,11,614 पुस्तकों की मांग भेजी गई थी, जिसके सापेक्ष पहली खेप में 26,307 किताबें मिली हैं।
कक्षा एक, दो और चार की सभी विषयों की किताबें आ चुकी हैं। कक्षा पांच के मात्र एक विषय की किताबें पहुंची हैं। माध्यमिक शिक्षा यानि नौ से 12 तक की कक्षाओं के लिए जिले से 1,52,210 पुस्तकों की मांग की गई है, जिसके सापेक्ष अब तक कोई भी पुस्तक नहीं पहुंची है। जिले में पहुंच चुकी प्रारंभिक शिक्षा की पुस्तकों को संकुल के माध्यम से विद्यालयों में पहुंचाया जाएगा, जबकि माध्यमिक शिक्षा की किताबों को सीधे विद्यालयों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
Iकिताबों की पहली खेप आने के बाद उन्हें स्कूलों में भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जैसे-जैसे किताब पहुंचेंगी, उन्हें एक सप्ताह के भीतर विद्यालयों में पहुंचा दिया जाएगा। उम्मीद है ग्रीष्मावकाश से पूर्व सभी किताब पहुंच जाएंगीं। -जीएस सौन, सीईओ बागेश्वर।I