{"_id":"6aa44979dbd4c52fa900c0bd","slug":"the-soldiers-practiced-the-parade-and-weapon-handling-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127987-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जवानों ने किया परेड और शस्त्र संचालन का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जवानों ने किया परेड और शस्त्र संचालन का अभ्यास
Sat, 12 Sep 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और पुलिस बल में अनुशासन व दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन मालता में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। एसपी जितेंद्र मेहरा ने परेड का मान-प्रणाम स्वीकार कर उसका निरीक्षण किया।
परेड के दौरान जवानों ने दौड़, शारीरिक व्यायाम, टोलीवार ड्रिल और शस्त्र संचालन का अभ्यास किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में चल रहे नवनिर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी की मौजूदगी में गोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें नए आपराधिक कानूनों, विशेष रूप से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों, विवेचना की बारीकियों और प्रभावी अभियोजन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। गोष्ठी में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने अभियोजन प्रक्रिया को बेहतर बनाने को लेकर विचार साझा किए। इस दौरान सीओ अजय साह, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र आर्य समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।