{"_id":"4827e65080b8951853afd5abd7f0bab7","slug":"the-fair-will-have-a-bearing-on-the-reduction-of-force-systems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्स की कमी का मेले की व्यवस्थाओं पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्स की कमी का मेले की व्यवस्थाओं पर पड़ेगा असर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ ड्यूटी के लिए 40 पुलिसकर्मियों के चले जाने से यहां पुलिस के कई काम अभी से चरमराने लगे हैं। यदि समय पर यहां पर्याप्त फोर्स न पहुंचा तो उत्तरायणी मेले की कई व्यवस्थाओं के चरमराने की आशंका है।
विज्ञापन
कम फोर्स का सीधे असर यातायात व्यवस्था, रात्रिकालीन गश्त, हर सुरक्षा बिंदु जहां चार पुलिसकर्मी लगाए जाते थे, वहां पुलिस के एक सिपाही, एक होमगार्ड या पीआरडी के जवान से काम चलाना पड़ेेेगा।
विज्ञापन
त्वरित कार्रवाई न होने से अपराधी अपने मंसूबे पूरे करके रफूचक्कर होने में सफल हो जाएंगे। महिलाओं से छेड़खानी, छीनाझपटी आदि घटनाएं भी बढ़ने की आशंका है। कम फोर्स के कारण पुलिस के रूटीन वर्क के अलावा लंबित जांचें भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन