{"_id":"4c8462e3d1d6d1e82297f5200d74bd12","slug":"the-classes-of-the-mock-drill-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाओं में हुआ मॉक ड्रिल का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाओं में हुआ मॉक ड्रिल का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय विद्यालयी सुरक्षा कार्यक्रम (एनपीएसएस) के नोडल अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) आरसी आर्य ने यहां मॉक ड्रिल का अनुश्रवण किया। उन्होंने कहा कि समूचा प्रदेश आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। आपदाओं के संभावित हानि के प्रति सभी को चौकन्ना रहना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिले को एनपीएसएस के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल परिसर में सीईओ आर्य ने कहा कि आपदा आने का कोई निश्चित समय तो नहीं होता। इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। यह सब जागरूकता से ही संभव है। प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी ने आपदाओं से निपटने के लिए तैयार कार्ययोजना, उपलब्ध संसाधनों पर संतोष जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महीने में एक बार मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया जाएगा, ताकि आपदा के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से कुशलतापूर्वक निपटा जा सकेगा। सीईओ ने मॉक ड्रिल के विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया। खोज बचाव दल के छात्र-छात्राओं द्वारा घायल बच्चों को टू हैंड सीट स्ट्रेचर आदि लाने के समुचित तरीके पर खुुुशी जताई।
विज्ञापन
जिला समन्वयक आलोक पांडे ने विभिन्न प्रकार की संभावित आपदाओं समेत अब तक की गई कार्रवाई के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने किया। वहां राखीराज, कमलेश उपाध्याय, एमएम कुंवर आदि थे।