{"_id":"579501e14f1c1b6106c4c11b","slug":"the-award-winners-of-the-talent-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलेंट शो के विजेताओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलेंट शो के विजेताओं को किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहस संगीत विद्यालय की ओर से आयोजित टेलेंट शो के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की ओर से पिछले माह आयोजित टेलेंट शो के विजेताओं को रविवार को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। गीत एवं नृत्य के विजेता गरिमा मेहता, नेहा आर्या, मोनिका रौतेला, भावना, रुचिता कुंवर, तनुज रौतेला और दिब्यांशु बृजवाल को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता बसंत कुमार थे। साहस संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मण गौतम ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य लोगों को संगीत का प्रशिक्षण देना और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। वहां पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह धपोला, दीपा आर्या, मथुरा प्रसाद, ललित बिष्ट, डा.आशा तिवारी आदि थे।
विज्ञापन