फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The administration will continue to monitor the illegal sale of alcohol

अवैध शराब की बिक्री पर प्रशासन की नजर रहेगी

Thu, 05 Jan 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 05 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
 चुनावों में शराब की अवैध बिक्री की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने तहसीलदारों और पटवारियों को सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



चुनावों में वोटरों को लुभाने के लिए शराब भी जमकर परोसी जाती है। इसके लिए पूर्व में ही गांव-गांव तक शराब पहुंचाने के इंतजाम कर लिए जाते हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने शराब की अवैध बिक्री पर नजर रखनी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने तहसीलदारों को अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए संबंधित पटवारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा है। शराब की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त न हो इसके लिए पटवारी अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


किसी भी व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने आचार संहिता प्रभारी को सरकारी संपत्ति में चस्पा किए गए पोस्टर, बैनर आदि प्रचार सामग्री को तत्काल हटाने को कहा है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed