{"_id":"607497ce8ebc3ec89c781b21","slug":"tehsil-of-bageshwar-linked-to-e-office-system-bageshwar-news-hld4214628178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़ी बागेश्वर तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़ी बागेश्वर तहसील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर के तहसील और विकास भवन कार्यालय ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़ गए हैं। विकास भवन सभागार में डीएम विनीत कुमार ने प्रणाली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय के बाद तहसीलों और अन्य कार्यालयों के ई-ऑफिस से जुड़ने के बाद जनसमस्याओं के निराकरण में तेजी आएगी। लोगों को विभागीय कार्य के लिए अनावश्यक भटकने से निजात मिलेगी, उनका समय और धन भी बचेगा।
जिला कार्यालय में पिछले वर्ष 24 अक्तूबर को ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ हुआ था। सोमवार के बाद सभी कार्यालय इस प्रणाली से जुड़ जाएंगे। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने ई-प्रणाली को बढ़ावा दिया है। जिसका उद्देश्य जनता की समस्याओं और शिकायतों का एक निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण करना है। कहा कि ई-ऑफिस पूरी तरह पेपरलेस है।
इसमें डेटा इकट्ठा होने के बाद सुरक्षित रहेगा। कंप्यूटर पर ही फाइलों के स्टेटस भी अपडेट होते रहेंगे। प्रणाली से जहां कार्यों में पारदर्शिता आएगी, वहीं लंबे समय तक कोई फाइल पटल पर भी अटकी नहीं रहेगी। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश जगरिया, ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक रोहित बहुगुणा, सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर आदि थे।