{"_id":"61802c05deea4f5aca5748d6","slug":"tehsil-divas-in-kafaligair-bageshwar-news-hld44338168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में बारिश से हुए नुकसान संबंधी समस्याओं की रही भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में बारिश से हुए नुकसान संबंधी समस्याओं की रही भरमार
विज्ञापन
बागेश्वर के काफलीगैर में तहसील दिवस में लोगों की समस्या सुनते विधायक और डीएम। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में काफलीगैर तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में बारिश से हुए नुकसान संबंधी शिकायतों की भरमार रही। इस मौके पर 80 समस्याएं दर्ज हुईं। कई समस्याओं का मौके पर ही हल किया गया। वहां पर विधायक चंदन राम दास भी मौजूद थे।
तहसील दिवस में बीते 17, 18 अक्तूबर को हुई भारी बारिश से घरों और सड़कों को हुए नुकसान से संबंधित शिकायतें उठी। लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, खाद्यान्न से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। तमाम लोगों ने सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रार्थनापत्र दिया।
डीएम ने तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का 15 दिन के भीतर हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए एसडीएम हर गिरी की अध्यक्षता में समिति गठित की।
विज्ञापन
इधर, बताया गया कि काफलीगैर में तैनात एसबीआई के मैनेजर का खाताधारकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं है। डीएम ने कहा कि इस मामले में एसबीआई के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर स्थानांतरण के साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
इधर, विधायक दास ने कहा कि समस्याओं का हल अगले तहसील दिवस तक हो जाना चाहिए तभी जनता को इसका लाभ मिलेगा। इसके बाद डीएम और एसपी अमित श्रीवास्तव ने झिरौली मैग्नेसाइट फैक्टरी का निरीक्षण कर एमडी योगेश शर्मा से जानकारी हासिल की। वहां पर सीडीओ डीडी पंत, तहसीलदार नवाजिश खलीक आदि थे।