{"_id":"661ac1890c291b591e0c0c28","slug":"teams-should-keep-a-close-eye-on-election-expenditure-expenditure-observer-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-105780-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखें टीमें : व्यय प्रेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखें टीमें : व्यय प्रेक्षक
Sat, 13 Apr 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेतीं व्यय प्रेक्षक अंकिता पांडेय। संवाद
- फोटो : शुक्रवार को काठगोदाम के जंगल में लगी आग बैराज के निकट आ पहुंची। जंगल में लगी आग दूर से देखने पर दीपमाला के समान नजर आई। संजय कुमार
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात व्यय प्रेक्षक अंकिता पांडेय ने निर्वाचन व्यय पर निगरानी रखने के लिए गठित टीमों को प्रत्याशियों के व्यय पर पैनी पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए व्यय प्रेक्षक ने कहा कि उम्मीदवार निर्वाचन के दौरान जो भी धनराशि व्यय करते हैं, उसको उनके चुनाव खाते में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचन व्यय टीम आपसी समन्वय स्थापित कर सौंपे गए दायित्वों निर्वहन करें।
व्यय प्रेक्षक ने नोडल व्यय अनुश्रवण समिति से पैसों के लेन-देन के प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कहा कि बैंक से 10 लाख रुपये से अधिक धनराशि के लेन देन पर कड़ी निगरानी रखते हुए तत्काल संबंधित को रिपोर्ट करते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए एकीकृत कक्ष में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के साथ ही वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर आने वाली शिकायतों के साथ ही सी विजिल एप और जीआईएस सेल की समीक्षा की। जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात निगरानी दलों की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने व्यय प्रेक्षक को निर्वाचन से संबंधित व्यवस्था, प्रबंधन और जिले की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी व्यय हेम कांडपाल ने नकदी, शराब, स्वर्ण धातु पकड़े जाने के संबंध में जानकारी दी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल, एआरओ मोनिका, अनुराग आर्य आदि मौजूद थे।