{"_id":"60d3741b8ebc3e2ed6627261","slug":"teacher-gave-smartphones-to-10-children-who-are-unable-to-study-online-due-to-lack-of-phone-bageshwar-news-hld4287566154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुकरणीय : फोन न होने से ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे 10 बच्चों को शिक्षिका ने दिए स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुकरणीय : फोन न होने से ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे 10 बच्चों को शिक्षिका ने दिए स्मार्टफोन
विज्ञापन
बागेश्वर के जारती गांव में स्मार्ट फोन के साथ विद्यार्थी, साथ में शिक्षिका दीपा जोशी। संवाद न्यू?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना काल में पढ़ाई ऑनलाइन हो गई है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए आज स्मार्ट फोन हर किसी की जरूरत बन गया है। लेकिन अब भी कई बच्चे ऐसे हैं जो समार्टफोन के अभाव में ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों की इसी समस्या को देखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय जारती (कपकोट) में कार्यरत शिक्षिका दीपा जोशी ने क्षेत्र के 10 विद्यार्थियों को अपनी ओर से स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए।
क्षेत्र के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई में स्मार्ट फोन की कमी बाधा बनने की बात पता चलने पर शिक्षिका दीपा जोशी ने 10 विद्यार्थियों को अपनी ओर से स्मार्ट फोन देने का मन बनाया। उन्होंने परिवारजनों से इसकी चर्चा की तो उन्होंने भी शिक्षिका का सहयोग किया। इसके बाद दीपा जोशी ने बुधवार को जारती स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के साथ ही उच्च प्राथमिक (जूनियर हाईस्कूल) और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले 10 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन भेंट किए। गौरतलब है कि दीपा जोशी हर साल जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपनी ओर से शिक्षण सामग्री और गणवेश का भी वितरण करती हैं। शिक्षिका के प्रयास की क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं।
कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण इलाके के तमाम विद्यार्थी स्मार्ट फोन नहीं खरीद पा रहे थे। स्मार्ट फोन न होने से विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं से नहीं जुड़ पा रहे थे। पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। इसी को देखते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दिए गए। - दीपा जोशी, शिक्षिका, राप्रावि जारती