{"_id":"57c089774f1c1b2717d4ef2e","slug":"tea-plantation-workers-dimand","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव को गिनाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव को गिनाई समस्याएं
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
चाय बागान श्रमिकों की मांग
- फोटो : अमर उजाला
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक मुख्यालय में लगे विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर में चाय बागान श्रमिक संघ ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना को श्रमिकों की समस्याएं गिनाईं। सचिव ने समस्याओं का निस्तारण करवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
चाय बागान श्रमिक संघ कौसानी के अध्यक्ष जनार्दन लोहुमी, सचिव भानू नेगी, संजय पंत, नवीन तिवारी, गोपाल दत्त कांडपाल आदि श्रमिकों ने विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना से श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, बोनस, वर्दी, जीपीएफ आदि सुविधाएं दिलाने की मांग की।
विज्ञापन