{"_id":"5803ba934f1c1b67522932f2","slug":"tadka-was-slain-in-dharmgr","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरमघर में ताड़का का वध हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरमघर में ताड़का का वध हुआ
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
श्री रामलीला कमेटी धरमघर की ओर से आयोजित रामलीला में दूसरे दिन सीता जन्म से लेकर मुख्य वाटिका में गौरी पूजन तक के दृश्यों का मंचन किया गया। रामलीला मंचन देखने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। शनिवार को ताड़का वध, सुबाहु एवं मारीच राम द्वारा बाण से सौ योजन दूर भेजने आदि दृश्यों का मंचन किया गया।
विज्ञापन
राम का किरदार नितिन मेहरा, लक्ष्मण भरत मेहरा, भरत शुभम पाठक, शत्रुघ्न राहुल साह, सीता हर्षित पाठक, दशरथ मनोहर पंचपाल, जनक पप्पू लाल वर्मा, ताड़का भूपेंद्र लस्पाल, विश्वामित्र की भूमिका दीपक राठौर ने निभाई। हारमोनियम मास्टर शिवचरण उप्रेती, तबला वादक हयात सिह, वक्ता मैनेजर मनोहर पंचपाल हैं। कमेटी के व्यवस्थापक केदार सिंह महर ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन