फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tackle shop fire burn 10 million

दुकान में आग से 10 लाख का सामान जला

Sun, 16 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 16 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tackle shop fire burn 10 million
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

 नगर के तहसील रोड में स्थित एक परचून की दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने शनिवार रात लगभग दो बजे आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा लगभग 10 लाख रुपये का सामान जल गया। परचून की दुकान से सटी सब्जी और हार्डवेयर की दुकानों में भी आग से नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। तहसील रोड में प्रकाश गोस्वामी की परचून की दुकान है। शनिवार रात लगभग आठ बजे दुकान स्वामी रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में लगभग दो बजे आसपास मौजूद लोगों ने उनकी दुकान से धुआं उठता देखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और दुकान स्वामी को दी। दुकान में आग लगने की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। परंतु तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया था।
विज्ञापन


आग के कारण परचून की दुकान से सटी प्रमोद व आनंद गोस्वामी की दुकानों में भी नुकसान हुआ है। परंतु समय पर आग बुझा लेने से आसपास मौजूद दुकान व भवनों में नुकसान होने से बच गया। दुकान स्वामी प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि आग से पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया है, इसमें 10 लाख की क्षति हुई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed