{"_id":"581772e14f1c1bad31435acb","slug":"syan-coat-three-four-and-promotion-10-will-ramlila-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्यांकोट में तीन, कपकोट में चार और पचार में 10 से होगी रामलीला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्यांकोट में तीन, कपकोट में चार और पचार में 10 से होगी रामलीला
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 31 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री रामलीला कमेटी स्यांकोट की ओर से रामलीला तीन नवंबर, कपकोट में चार जबकि पचार में रामलीला महोत्सव 10 नवंबर से शुरू हो रहा है।कपकोट में हनुमान झंडी एक नवंबर को फहराई जाएगी। अभिनय को बेहतरीन बनाने के लिए किरदार कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।
रामलीला कमेटी स्यांकोट के अध्यक्ष नरेंद्र भौर्याल ने बताया कि रामलीला मंचन तीन नवंबर को होगा पहली शाम भगवती जगराता होगा। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और विधायक ललित फर्स्वाण करेंगे। उधर श्री रामलीला कमेटी कपकोट के अध्यक्ष नंदन सिंह कपकोटी के अनुसार चार नवंबर से शुरू हो रहे रामलीला महोत्सव के लिए एक नवंबर की सुबह हनुमान झंडी पूरे विधि विधान से फहराई जाएगी।
इस बार रामलीला का शुभारंभ क्षेत्र के 15 बुजुर्ग, पूर्व प्रधान, अवकाश प्राप्त शिक्षक, पूर्व सैनिक, रामलीला के वरिष्ठ सहयोगी और सामाजिक कार्यकर्ता करेंगे। रामलीला को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा हास्य कलाकार लोगों को अपनी कला से खूब गुद गुदाएंगे। कमेटी की ओर से कार्यक्रम पेश करने वाले स्कूलों को शील्ड और प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए जांएगे।
विज्ञापन
इसके अलावा लोक कलाकारों को भी अपने कार्यक्रम पेश करने के अवसर दिए जाएंगे। उधर रामलीला कमेटी किड़ई पचार के अध्यक्ष पूरन गढ़िया ने बताया कि यहां रामलीला 10 नवंबर से शुरू होगी।