फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   suresh khetwal chairman of bageshwar in BJP

Bageshwar News: नगर पालिकाध्यक्ष, दो सभासद, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल

Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
suresh khetwal chairman of bageshwar in BJP
बागेश्वर में भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते नगरपालिका अध्य
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सभासद नीमा दफौटी, सभासद मुन्नी मेहता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुंदर स्यूनेवाल समेत कई लोग भाजपा में शामिल हो गए। बुधवार को हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने इन लोगों को सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने वर्चुअली संबोधन में कहा कि भाजपा का कारवां लगातार बढ़ रहा है। बागेश्वर में पार्टी की प्रचंड जीत में कोई संशय नहीं है।
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि स्व. चंदन राम दास बागेश्वर में विकास की ठोस नींव रखकर गए हैं। मंत्री बनने के बाद चंदन पूरे प्रदेश के विकास के मुद्दे उनके सामने उठाते थे। बागेश्वर के लिए भी कुछ न कुछ अवश्य मांग लेते थे। उनके प्रयासों से आज बागेश्वर समस्यामुक्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत में कोई संशय नहीं रह गया है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भाजपा बागेश्वर में जीत का नया इतिहास रचेगी। इसकी बानगी दिखने लगी है। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की आंधी चल रही है। सांसद अजय टम्टा, जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया, चुनाव संयोजक शिव सिंह बिष्ट, पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, कपकोट के पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन








भाजपा हर जाति, धर्म, वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध

गरुड़ (बागेश्वर)। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुस्लिम बस्ती बैजनाथ में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जो हर जाति, धर्म और वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा क्षेत्र संयोजक शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ग के लिए काम करती है। सभा को जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जनार्दन लोहुमी, देवेंद्र गोस्वामी, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, बहादुर कोरंगा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed