{"_id":"5783f28f4f1c1b117a13defc","slug":"supi-bad-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आदर्श गांव सूपी जाने वाली सड़क खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आदर्श गांव सूपी जाने वाली सड़क खराब
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
सूपी की सड़क खराब
- फोटो : अमर उजाला
कपकोट (बागेश्वर)। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा के सांसद सूपी गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत खराब हो गई है। भारी बारिश से सड़क कई जगह नहर सी बन गई है। सड़क में बने गड्ढे और सड़क के टूटे किनारे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन
डामरीकरण के लिए किया गया सोलिंग भी कई जगह बह गया है। सड़क की हालत न सुधरने से ग्रामीणों में रोष है। गुस्साए लोगों ने सड़क की हालत शीघ्र न सुुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।बारिश से सांसद आदर्श गांव सूपी जाने के लिए पीएमजीएसवाई ने बावे बैंड से सूपी तरसाल सड़क मंजूर की गई। सोलिंग के बावजूद इसमें डामरीकरण नहीं हो सका है। जिस कारण सड़क की हालत कई जगह खराब हो गई है।
विज्ञापन
सड़क में बने गड्ढे, टूटे किनारे की दीवारें दुर्घटना का सबब बने हैं। इस रूट के चालक भारी जोखिम लेकर वाहनों को चला रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से कई लोग वाहनों में बैठने के बजाए पैदल चलना ही बेहतर समझ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, ग्राम प्रधान यशपाल टाकुली, पूर्व प्रधान शोबन सिंह टाकुली, पूर्व बीडीसी सदस्य भूपाल सिंह टाकुली, कैप्टन गोविंद सिंह टाकुुली ने पीएमजीएसवाई के अभियंताओं से सड़क की हालत शीघ्र सुधारने को कहा है। सड़क शीघ्र ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन