फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sunaina secured first position in 12.

इंटरमीडिएट में कंट्रीवाइड की सुनैना रही जिला टॉपर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sunaina secured first position in 12.
सुनैना पिलख्वाल। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा परिणाम में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा के स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

विद्यालय की होनहार छात्रा सुनैना पिलख्वाल ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की वर्षा टम्टा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और हिमांशु रावत ने 94.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विद्यालय में जश्न मनाया। शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम करीब 97 प्रतिशत रहा है। विद्यार्थियों ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि विद्या मंदिर में ज्योति और सूरज रहे टॉपर
बागेश्वर। महर्षि विद्या मंदिर बिलौना में ज्योति परिहार और सूरज पांडेय संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर रहे। दोनों को 92.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। 92.20 प्रतिशत अंक के साथ ओम प्रकाश ने दूसरा स्थान हासिल किया। निकिता नगरकोटी 82.40 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य रेखा धामी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
कशिश ने किया एडम्स टॉप
बागेश्वर। सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ की छात्रा कशिश बिष्ट ने 89.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉप किया। निलय दोसाद 89.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और अंजलि गोस्वामी 85.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य रजिया सिद्दीकी और प्रबंधक जावेद सिद्दीकी ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जताई है।
केंद्रीय विद्यालय कौसानी में दीप्ति रहीं टॉपर
बागेश्वर। केेंद्रीय विद्यालय कौसानी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा दीप्ति ने 91.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉप किया। पारस जोशी 91.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे शुभम नैनवाल 90.1 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र बिष्ट ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई है।
जवाहर नवोदय में पार्थ बने टॉपर
बागेश्वर। जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार में पार्थ जोशी 91.80 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के टॉपर रहे। संदीप शर्मा 90.80 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे और प्रीति आर्या 90 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य कमल किशोर तिवाड़ी ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जताई है।
आनंदी एकेडमी में भूपेंद्र ने किया ने टॉप
बागेश्वर। आनंदी एकेडमी घिरौली, मंडलसेरा में भूपेंद्र नगरकोटी 92 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। सौरभ भट्ट ने 87.84 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और मोहित सिंह ने 76.40 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधक मनमोहन भाकुनी और प्रधानाचार्य गौरव पंत ने खुशी जताई है।

राजीव नवोदय विद्यालय में निहारिका नयाल रहीं टॉपर
बागेश्वर। राजीव नवोदय विद्यालय बहुली में तीनों टॉपर छात्राएं रहीं। निहारिका नयाल ने 88.6 प्रतिशत अंक के साथ पहला, सोनिका खुल्बे ने 87.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और निर्जला उपाध्याय ने 81.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ पांडेय ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed