फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students sitting on chairs, children of primary and upper primary schools

कुर्सियों पर बैठकर पढ़ेंगे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चे

Tue, 06 Mar 2018 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 06 Mar 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
Students sitting on chairs, children of primary and upper primary schools
2.46 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा आज से - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी ने जनपद के 12 विद्यालयों में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था के लिए अनटाइड फंड से फर्नीचर खरीदने की स्वीकृति दी है। नौ लाख 88 हजार 500 रुपये की धनराशि से फर्नीचर के कुल 659 सेट खरीदे जाएंगे।

विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु ने तीन राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालयों में और नौ राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था के लिए अनटाइड फंड से धनराशि स्वीकृत कर डीईओ बेसिक को फर्नीचर खरीदने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्वीकृत धनराशि का उपयोग अन्य मदों में न किए जाने के निर्देश देते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र को उपजिलाधिकारियों से सत्यापित करने और क्रय किए गए फर्नीचर सेटों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस पहल से अब तक चटाई में बैठकर पठन-पाठन करने को मजबूर बच्चे कुर्सियों में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यालयों को मिलेगा फर्नीचर
राप्रावि खोली, राउप्रा विद्यालय ओखलीसिरोंद, राजकीय प्रावि सिमकूना, राप्रावि सन, राउप्रावि भगरतोला, राउप्रावि उडखुली, राप्रावि गढ़सेर, राप्रावि विमौला, राउप्रावि चचई, राप्रावि किड़ई, राप्रावि नौकाना भनार, राप्रावि पचार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed