{"_id":"35029ff8d5403416d4fd81e6957d87b9","slug":"student-president-mehra-s-warm-welcome-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अध्यक्ष मेहरा का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ अध्यक्ष मेहरा का जोरदार स्वागत
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 06 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज बागेश्वर छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरीश मेहरा का कपकोट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भराड़ी बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने बाजार में आतिशबाजी कर मिठाई भी बांटी। सभा में मेहरा ने कहा कि युवा राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। उन्हें अच्छा नागरिक बनाने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
कॉलेज में पढ़ाई का अच्छा माहौल बने इसमें सभी का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव में क्षेत्र के लोगों के सहयोग के प्रति आभार जताया।
स्वागत करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश शाही, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक गढ़िया, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष तनुज तिरुवा, बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी, छात्रनेता राजेंद्र शाही, सचिन कुमार, वीरेंद्र गढ़िया, मुन्ना कपकोटी, सुंदर गढ़िया, किरन उपाध्याय, भुवन गढ़िया, मनोज गढ़िया, लक्ष्मण राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन