फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Student organizations wait for election date to be announced

Bageshwar News: छात्रसंघ चुनाव की हलचल तेज, छात्र संगठनों को तिथि घोषित होने का इंतजार

Sat, 16 Sep 2023 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Student organizations wait for election date to be announced
बागेश्वर। पंडित बद्रीदत्त पांडेय परिसर में छात्रसंघ चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। हालांकि अभी प्रवेश प्रक्रिया और सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


अब तक डिग्री कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच टक्कर होती रही है। इस साल होने वाले छात्रसंघ के लिए परिसर बनने के बाद यह पहला चुनाव होगा। परिसर की वर्तमान छात्र संख्या 2700 के करीब है। प्रवेश प्रक्रिया जारी होने के चलते छात्र संख्या में परिवर्तन होना तय है।
विज्ञापन


वर्तमान में छात्रसंघ अध्यक्ष पद एबीवीपी के पास है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का कब्जा है। इस बार होने वाले चुनाव के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही दोनों छात्र संगठनों ने जोर लगाना शुरू कर दिया था। परिसर की समस्याओं और छात्र हितों के संघर्ष के लिए ज्ञापन, धरना आदि कार्यक्रम एबीवीपी और एनएसयूआई की ओर से किए जाते रहे हैं। संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्येक छात्र को अपने पक्ष में करने के लिए कोशिश करते दिख रहे हैं। दोनों संगठनों को अब छात्रसंघ चुनाव की तिथियों का ऐलान होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
इस साल होने वाले छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी पूरे पैनल के लिए उम्मीदवार खड़ा करेगा। एबीवीपी छात्रहितों के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी जारी रखेगा। हमें पहले भी छात्रों का समर्थन मिलता रहा है और आगामी चुनाव में भी पूरा साथ मिलेगा।
- आशीष कुमार, जिला संयोजक, एबीवीपी


कोट
आगामी छात्रसंघ चुनाव के लिए संगठन पूरी तरह तैयार है। मजबूत प्रत्याशियों के साथ संगठन छात्रसंघ चुनाव में उतरेगा। हम जिले के सभी महाविद्यालयों में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। एनएसयूआई छात्रों की समस्याओं के लिए सदैव संघर्ष करती रही है।

- कमलेश गढि़या, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई


कोट
पूरे प्रदेश में एक साथ छात्रसंघ चुनाव कराने की बात शासन ने कही है। चुनाव के लिए परिसर तैयार है। अक्तूबर में छात्रसंघ चुनाव होने की उम्मीद है। वर्तमान में परिसर में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं।
- डॉ. दीपा कुमारी, निदेशक बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed