फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   strike continues as no solution in talks

आंदोलनकारियों की तहसीलदार से वार्ता विफल

Wed, 23 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Wed, 23 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
strike continues as no solution in talks

पोथिंग गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर यहां चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बुधवार को नौवे दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर पहली बार पहुुंचे तहसीलदार की आंदोलनकारियों से वार्ता विफल हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, नगर अध्यक्ष गीता ऐठानी, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, भाजपा नेेता महेश खेतवाल और दयाल कांडपाल ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने कहा कि समर्थन में वह 24 दिसंबर को क्रमिक अनशन पर बैैठेंगे।

विज्ञापन

आंदोलन स्थल तिबारी में पहुंचकर तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने आंदोलनकारियों से वार्ता की और आश्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन प्रशासन को जन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र न हुआ तो आंदोलन तेज करने में मंच को पूरा सहयोग दिया जाएगा। अनशन पर बैठे मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी ने कहा कि सत्ताधारी दल से जुड़े लोग गांव की समस्याओं को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि यदि सीएम ने राउमावि का उच्चीकरण, खेल मैदान का निर्माण और ग्राम पंचायत के दो राजस्व गांव बनाने की घोषणा की है तो उसका शासनादेश कहां है। वक्ताओं ने  चेेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। अनशन में 12 से भी अधिक ग्रामीण बैठे। संचालन मंच के संरक्षक खुशाल गढ़िया ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed