फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Strike action against VDO killer

वीडीओ के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय

Fri, 21 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 21 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
 भनोली तहसील के पाली में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की हत्या से बागेश्वर के ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन में गहरी नाराजगी है। ग्राम विकास अधिकारियों ने वीडीओ के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की
विज्ञापन



। एसोसिएशन का कहना है कि यदि शीघ्र इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बागेश्वर ब्लाक में एसोसिएशन के अध्यक्ष केडी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने वीडीओ पनीराम की हत्या किए जाने की घटना की निंदा की। जिला मंत्री गोकुल देव के संचालन में हुई बैठक में खंड विकास अधिकारी बीसी पंत, सहायक खंड विकास अधिकारी मोहन नाथ गोस्वामी, चंद्र मोहन आर्या, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, जगत सिंह मेहरा, केएस कोरंगा,राजन गोपाल, ख्याली राम, नंदन गिरी, दीपक मनकोटी, बहादुर देव, दीवान सिंह, सुरेंद्र बसेड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed