फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Strict action will be taken against those who get child labor done: Vineet

बाल श्रम करवाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: विनीत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who get child labor done: Vineet
बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत बनी समिति की बैठक ली। बाल संरक्षण के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा। 14 साल से कम उम्र के बच्चों से श्रम करवाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने बाल संरक्षण को लेकर सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से 1098 हेल्पलाइन का डिस्पले करवाने, स्वयंसेवकों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने और बच्चों का कौशल विकास करवाने को कहा। अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए ऐसे बच्चों की निगरानी एवं संरक्षण के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। जिला बाल संरक्षण अधिकारी को जिले में चाइल्ड हेल्पलाइन शुरू कराने की कवायद शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में बाल संरक्षण योजना बाल संरक्षण योजना और जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास ने पॉक्सो और बाल बाल विवाह के संबंध में स्लाइड शो के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, डीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल सुधार को लेकर हुई चर्चा
बागेश्वर। बाल संरक्षण समिति की बैठक में संस्थाओं में अन्य राज्यों के बालक-बालिकाओं के स्थानांतरण के लिए पुलिस की व्यवस्था करना, बाल गृहों में रहने वाले बालक और बालिकाओं के स्थायी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए चर्चा की गई। पंजीकृत और गैर सरकारी संस्थाओं में महीने में एक बार स्वास्थ्य शिविर लगाने, संस्था और संस्था में नियुक्त कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन कराने, ब्लॉक, ग्राम और वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के गठन आदि पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed