{"_id":"5ae079a14f1c1b6e098b649b","slug":"streets-stuck-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर जाम, अटके काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर जाम, अटके काम
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय की सड़कों पर जाम लगना आम हो चुका है। स्कूल समय में यह समस्या और अधिक गंभीर हो रही है। बुधवार को भी सुबह सात बजे ही जाम में वाहन फंस गए। स्कूल बसों के जाम में फंसने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
संकरी सड़कें, अतिक्रमण और पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण बागेश्वर की सड़कों में जाम लगना गंभीर समस्या बनता जा रहा है। नगर की सभी सड़कें बेहद संकरी हैं। उस पर पार्किंग स्थल नहीं होने से सड़कों के किनारे ही वाहन भी पार्क किए जाते हैं। कांडा रोड, कपकोट रोड, माल रोड और तहसील रोड में वाहनों का सबसे अधिक दबाव रहता है।
विज्ञापन
इन सड़कों में दिन के समय बड़ी बसों या ट्रकों के प्रवेश करते ही जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। बुधवार को भी जैसे ही सुबह के समय स्कूल बसों का संचालन शुरू हुआ जाम लगने का क्रम शुरू हो गया। नगर की सड़कों में आए दिन जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन