फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Stock of galla in pinder valley

Bageshwar News: पिंडर घाटी के खाद्य गोदामों में पहुंचने लगा छह महीने का राशन

Thu, 12 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 12 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stock of galla in pinder valley
बागेश्वर। ठंड के मौसम में जिले की पिंडर घाटी के गांव बर्फ से आच्छादित हो जाते हैं। कई बार रास्ते बंद होने से क्षेत्र का संपर्क भी जिला मुख्यालय से कट जाता है। इसलिए घाटी के चार खाद्य गोदामों में सरकारी सस्ते गल्ले का छह महीने का राशन एक साथ भेजा जाने लगा है।
विज्ञापन

पिंडर घाटी के चार खाद्य गोदाम बदियाकोट, उंगिया, वाछम और खाती में बने हैं। बदियाकोट के गोदाम से बदियाकोट, बोरबलड़ा, कुंवारी, किलपारा, कालो गांव के सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान में राशन की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

उंगिया के खाद्य गोदाम से सोराग, उंगिया, तीख और डौला गांव की दुकान में राशन पहुंचता है। वाछम और खाती में बने गोदाम से इन्हीं गांवों की दुकानों के लिए राशन बांटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदियाकोट के गोदाम में करीब 200 क्विंटल गेहूं और चावल पहुंच चुका है। विभाग ने अन्य गोदामों में भी इसी महीने राशन पहुंचाया जाएगा।


किस गोदाम में कितना राशन जाएगा
गोदाम - गेहूं - चावल (मात्रा क्विंटल में)
बदियाकोट - 265 - 476
उंगिया - 141 - 230
वाछम - 145 - 257
खाती - 32 - 66



बर्फबारी वाले इलाकों में छह महीने का राशन एक साथ भेजा जा रहा है। बदियाकोट के गोदाम में एकाध दिन में पूरा राशन पहुंच जाएगा। अन्य गोदामाें में इस महीने के अंत तक राशन पहुंचा दिया जाएगा। - मनोेज कुमार बर्मन, जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed