फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Star campaigners in bageshwar

Bageshwar News: अब लगेगा स्टार प्रचारकों का जमावड़ा

Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Star campaigners in bageshwar
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा सीट का उप चुनाव प्रचार गति पकड़ने लगा है। आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा बागेश्वर में लगेगा।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी समेत कई दिग्गज शामिल हैं। मुख्यमंत्री धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट बागेश्वर का भ्रमण कर चुके हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी बागेश्वर में लगातार डटे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के साथ ही सभी स्टार प्रचारक बागेश्वर में चुनाव अभियान आगे बढ़ाएंगे। वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, मदन बिष्ट, हरीश धामी बागेश्वर का भ्रमण कर चुके हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि 25 अगस्त से स्टार प्रचारक बागेश्वर का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed