फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Srike of Taxi leads to Women Pedsestrain

Bageshwar News: टैक्सी न मिलीं तो द्यौनाई के लिए पैदल ही निकलीं महिलाएं

Sat, 27 Jan 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 27 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Srike of Taxi leads to Women Pedsestrain
गरुड़ में टैक्सी की हड़ताल के चलते पैदल यात्रा करने को मजबूर यात्री - फोटो : Samvad
गरुड़ (बागेश्वर )। टैक्सी का फिटनेस कार्य निजी हाथों में देने के विरोध में समूचे गरुड़ क्षेत्र में टैक्सियों का संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केमू और रोडवेज की बस में यात्री सीट के लिए मारामारी करते पाए गए। वहीं, टैक्सी न मिलने पर कुछ महिलाओं ने 10 किमी दूर द्यौनाई का रास्ता पैदल ही नापा। टैक्सी यूनियन गरुड़ के अध्यक्ष कुंदन सिंह भंडारी के आह्वान टैक्सियों का आवागमन बंद रहा। भंडारी का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बैजनाथ तिराहे और गरुड़ टैक्सी यूनियन कार्यालय पर नारेबाजी की। वहां पर महेश बोरा, कमल पंत, हरीश पांडे, कैलाश प्रसाद, प्रकाश हुलेरिया, पुष्पेंद्र बिष्ट, दिनेश नाथ थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed