फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sports in Kapakot

कबड्डी में असों और कर्मी की टीम रही विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sports in Kapakot
कपकोट में आयोजित खेल महाकुंभ में दौड़ लगाने को तैयार धावक। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के केदारेश्वर मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दम दिखाया। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में असों की टीम विजेता और भराड़ी की उपविजेता रही। बालिका वर्ग में कर्मी विजेता और भराड़ी उपविजेता रही।
विज्ञापन

खो-खो के बालक वर्ग में लोहारखेत और बालिका वर्ग में असों की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में कर्मी की टीम ने खिताब जीता। 60 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में धीरज कुुमार, गौरव मेहरा, प्रमोद कुमल्टा, बालिका वर्ग में हिमानी पंत, स्नेहा आर्या, बबीता मटियानी और 600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में संजय कुमार, तुषार सिंह दानू, मयंक सिंह, बालिका वर्ग में करीना राठौर, सोनी फर्स्वाण, निशा टाकुली ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने किया। वहां पर ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा, बीडीओ ख्याली राम, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली, हेमा परिहार, खेल समन्वयक कुुंदन लाल, गंगा पांडेय आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed